{"_id":"69d9dbb85c75ccb70e009ad5","slug":"railways-will-run-special-trains-to-mumbai-agra-and-kolkata-from-varanasi-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे चलाएगा मुंबई, आगरा और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें, यहां देखें- शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे चलाएगा मुंबई, आगरा और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें, यहां देखें- शेड्यूल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ट्रेन संख्या 09195/09196 प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन प्रतापनगर से 11 अप्रैल से शुरू होगा।
train
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी में रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05047/05048 बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन बनारस से 14, 21 एवं 28 अप्रैल को हर मंगलवार और 15, 22 एवं 29 अप्रैल को हर बुधवार को चलेगी।
Trending Videos
इसमें 05047 बनारस-कोलकाता ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 वजे प्रस्थान कर वाराणसी जंक्शन 11:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09195/09196 प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन प्रतापनगर से 11 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जुलाई तक हर शनिवार को और मऊ से 12 अप्रैल से 26 जुलाई तक हर रविवार को किया जाएगा। इसमें प्रतापनगर से शाम 4:00 बजे चलकर वडोदरा, गोधरा, कोटा होते हुए दूसरे दिन गंगापुर सिटी पर रात 1:35 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बनारस तक 6 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को चलेगी।