फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hajj 2027: Apply online by July 20, 150 forms filled so far

हज 2027 : 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, अभी तक भरे गए 150 फॉर्म

Mon, 13 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hajj 2027: Apply online by July 20, 150 forms filled so far
सरायमीर। हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन ती अंतिम तिथि 20 जुलाई है। हज प्रशिक्षक मौलाना मोहम्मद अफजल आजमी ने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म अपलोड किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को समय रहते आवेदन करने के लिए जुमे के खुतबे और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। आजमगढ़ जिले से अब तक लगभग 150 आवेदन अपलोड हो चुके हैं। पिछले साल हज 2026 के लिए 201 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 183 आजमीन ने हज यात्रा पूरी की थी। जिले में आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पांच ई-हज सुविधा केंद्रों के साथ सरायमीर, आजमगढ़ शहर, बिलरियागंज और मुबारकपुर में भी फॉर्म अपलोड कराने तथा मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। मौलाना आजमी ने कहा कि कोविड के बाद हज यात्रा के प्रति लोगों का रुझान फिर बढ़ा है। सरकार की ओर से कम खर्च में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने से हज कमेटी के माध्यम से जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed