फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yogi government is insulting the backward classes: Havaldar Yadav

पिछड़ों का अपमान कर रही योगी सरकार : हवलदार यादव

Mon, 13 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Yogi government is insulting the backward classes: Havaldar Yadav
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके भाजपा पर पिछड़ों के अपमान का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लूटा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि असली पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) भाजपा है। इस पर यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में पिछड़ों को कुर्सी की जगह स्टूल मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी करते हैं, जबकि आज पीडीए समाज अखिलेश यादव के साथ एकजुट है। यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हर चुनाव में मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव भी हार जाते हैं। उन्होंने मौर्य को भाजपा का लोडर बताया, लीडर नहीं। आरोप लगाया कि योगी सरकार ने करीब 90,000 नियुक्तियों में से 12,000 पिछड़े और दलित आरक्षण कोटे की सीटें सामान्य वर्ग को दे दीं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य का कोई बयान नहीं आया। उन्होंने कहा कि भाजपा में पिछड़े वर्ग का कोई सम्मान नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट में भी एक भी पिछड़े वर्ग का व्यक्ति नहीं है। हवलदार यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे के अरबों रुपये, सोना, खड़ाऊं और मुकुट गायब होने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे भाजपा के संघी साथियों द्वारा की गई डकैती और चोरी बताया, इससे जनता की आस्था को चोट पहुंची है। यादव ने भाजपा को गुंडों, बदमाशों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार में अपराध बढ़ रहा है और सरकार में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। यादव ने दावा किया कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और 2027 में प्रदेश की जनता इसका हिसाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed