{"_id":"6a53f1f08f1526732505b10f","slug":"teenage-girl-bitten-by-snake-while-washing-hands-and-feet-at-the-tap-dies-azamgarh-news-c-20-1-vns1095-1464041-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे पिता-बेटी को बोलेरो ने मारा धक्का, बेटी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे पिता-बेटी को बोलेरो ने मारा धक्का, बेटी की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया बाजार के पास दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव के पास रविवार की दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से पूनम कन्नौजिया (23) की मौत हो गई। जबकि उसके पिता प्रमोद कन्नौजिया घायल हो गए। दोनों तरवां बाजार से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रमोद को मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर किया गया। तरवां थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालक गंभीर घायल
मेंहनगर। मेंहनगर-छतवारा मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर 1.30 बजे भोरमपुर गांव के पास मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चक्रपानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेंहनगर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि कस्बे के लोहिया नगर निवासी नीरज चौरसिया (28) आजमगढ़ से मेंहनगर आ रहे थे। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी मुकेश राजभर (33) मेंहनगर से आजमगढ़ जा रहा था। भोरमपुर गांव के पास मोड़ पर दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी मेंहनगर भेजा। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को पीजीआई चक्रपानपुर रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जैनेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चक्रपानपुर भेजा गया है।
खेत में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव निवासी किसान जियालाल बिंद (54) की इलाज के दौरान जौनपुर में मौत हो गई। वे शनिवार को खेत में मेड़ बांधते समय फिसलकर ट्यूबवेल की टंकी पर गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जौनपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बरदह थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बधवा महादेव स्थित बेसों नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।