सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   History sheets of five active criminals opened, will be monitored

Azamgarh News: पांच सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली, होगी निगरानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
History sheets of five active criminals opened, will be monitored
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आजमगढ़ पुलिस ने 5 सक्रिय एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति के बाद बुधवार को डीएम द्वारा हिस्ट्रीशीट खोलने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। इसके बाद विभिन्न थानों में इन अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चिह्नित अपराधी गैंगस्टर एक्ट, डकैती, लूट, रंगदारी, चोरी, धोखाधड़ी एवं अवैध असलहा रखने जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
थाना सिधारी क्षेत्र के हरिवंश गोपाल, जिन पर डकैती, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट एवं अवैध शस्त्र रखने जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
थाना अहरौला के राजन गौतम, जो मारपीट, चोरी, जालसाजी और अवैध असलहा रखने के मामलों में लिप्त रहे हैं।
थाना अहरौला के ही शेरू यादव उर्फ भोलू यादव, जिन पर लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
थाना मुबारकपुर के बृजेश उर्फ मलिक, जो चोरी और नकबजनी के मामलों में सक्रिय रहा है।
थाना जीयनपुर के राज उर्फ सवरिया, जिन पर चेन स्नैचिंग, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

सभी अपराधियों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा इनके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे सक्रिय एवं अभ्यस्त अपराधियों की पहचान कर अभियान चलाते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए और उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।-डाॅ. अनिल कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed