{"_id":"69bd4d9f2c62e7f319009db8","slug":"video-new-era-of-prosperity-up-golden-age-exhibition-organized-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्ण युग...लगाई गई प्रदर्शनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्ण युग...लगाई गई प्रदर्शनी; VIDEO
उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग एवं विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047 थीम पर हरिऔध कला केन्द्र में प्रदर्शनी लगाई गई। शुक्रवार को 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं प्रचार साहित्य स्टॉल का उद्घाटन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किया।
डीएम ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने आमजन और युवाओं से प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, वृद्धावस्था व महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, दिव्यांगजन ट्राईसाइकिल, प्रधानमंत्री स्टार्ट-अप, एक जनपद-एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि प्रदर्शित की गई।
विशेष आकर्षण “योगी की पाती” रही, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रेरक संदेश जैसे मिशन शक्ति, शारदीय नवरात्रि, दीपावली, एक जिला–एक नदी अभियान, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल जागरूकता शामिल थे। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि आमजन को निःशुल्क ब्रोशर और प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।