सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead Body of Minor Student Found in River misdeed Suspected Family Alleges Murder and Demands FIR

UP: नदी में मिली नाबालिग छात्रा की लाश, दुष्कर्म की आशंका, परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई है; FIR की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा का शव तमसा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की, जिस पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

dead Body of Minor Student Found in River misdeed Suspected Family Alleges Murder and Demands FIR
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ जिले में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव का है, जहां 17 वर्षीय छात्रा शिवांगी प्रजापति का शव तमसा नदी में मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।

Trending Videos


मृतका के पिता मनोज कुमार प्रजापति के अनुसार, उनकी बेटी 15 मार्च की शाम अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और नामजद तहरीर देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। परिवार का आरोप है कि यदि शुरुआत में ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती, तो शायद उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद, 17 मार्च को छात्रा का शव तमसा नदी में मिला। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों का कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध थी और इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका और मजबूत होती है।

कार्रवाई की मांग

परिवार के मुताबिक, पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें कुछ आपत्तिजनक चैट सामने आई। इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर परिजनों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही उन्होंने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई।

एसपी ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जांच को गंभीरता से कराने की बात कही है। वहीं, इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश व्याप्त है। लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed