सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   44 complaints were received, but only two were resolved.

Azamgarh News: 44 शिकायतें आईं, महज दो का हुआ समाधान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
44 complaints were received, but only two were resolved.
मेहनगर में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मेहनगर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को करनी थी, लेकिन वे तय समय पर उपस्थित नहीं हो पाए। इसके चलते कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद ने संभाली।
Trending Videos

फरियादियों ने बारी-बारी से अपनी शिकायतें सुनाईं। कुल 44 शिकायत पत्र मिले। इनमें सबसे अधिक राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें थीं। इसके अलावा शिकायतें पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, चकबंदी और वन विभाग से भी आईं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के तत्काल और प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद ने सभी अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि हर घर नल से जल योजना में कोई कोताही न बरती जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार जनपद मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे बाजारों में नियमित चक्रमण करें, अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखें और अपने क्षेत्रों में सुबह-शाम पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर हसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, बीएसए राहुल पाठक, एसीएमओ डॉ. उमशरण पाण्डेय, बीडीओ रवि कुमार, वन क्षेत्राधिकारी सौरभ यादव, ईओ सूर्यनाथ सरोज आदि अधिकारी उपस्थित थे।
तहसील मामले आए निस्तारण
बूढ़नपुर 23 0
फूलपुर 26 1
निजामाबाद 19 1
मार्टीनगंज 41 4
लालगंज 32 3
सगड़ी 46 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed