सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wholesale price of tomatoes reaches Rs 5 per kg

Azamgarh News: टमाटर का थोक भाव पांच रुपये किलो पहुंचा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wholesale price of tomatoes reaches Rs 5 per kg
सब्जी की दुकान पर रखा टमाटर। संवाद
विज्ञापन
निजामाबाद। मौसम में आई गर्मी के कारण सब्जी बाजार पर असर दिख रहा है। तेज धूप से टमाटर तेजी से पक रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। खेतों से टमाटर नहीं निकाले तो सड़ जा रहे हैं।
Trending Videos

निजामाबाद क्षेत्र के बेगपुर, मोहनाठ, कोडर आदि गांवों में किसान हरी सब्जी के खेेती करते हैं, लेकिन गर्मी के कारण आवक बढ़ने से मंडी में टमाटर का थोक भाव करीब पांच रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। फुटकर में टमाटर 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। जबकि पिछले माह बाजार में इसकी कीमत 40 से 50 रुपये किलो थी। दूसरी ओर हरी मिर्च के तेवर अब भी तीखे बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरी मिर्च थोक में 90 रुपये और फुटकर में 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। तापमान बढ़ने के कारण बाजार में हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। हालांकि गर्म मौसम से टमाटर की आवक बढ़ गई है। इसके कारण इसका भाव भी गिरने लगा है।

किसानों को लागत निकालना मुश्किल
टमाटर के दाम गिरने से किसान बहुत परेशान हैं। किसान अमित मौर्य, मोन्हर राम ने बताया कि मार्च चढ़ते ही मौसम परेशान कर रहा है, जिससे उत्पादन और अब दाम प्रभावित हुए हैं। चंद्रजीत यादव ने बताया कि गर्मी से अधिक उत्पादन और फसल को रोक न पाने के कारण दाम गिरे हैं। धूप से टमाटर खेत में ही जल्दी लाल हो रहा है जिसे अधिक दिन रोकना संभव नहीं। इतनी कम कीमत में मजदूरी और लागत निकालना भी कठिन है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। फुटकर विक्रेता सोनू मौर्य ने बताया कि पांच-छह रुपये में खरीदने के बाद कुछ टमाटर खराब निकलते हैं। ऐसे में थोड़ा बढ़ाकर बेचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed