सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board 2.12 lakh High School and 1.99 lakh Intermediate answer sheets have been evaluated in azamgarh

UP Board: अब तक 2.12 लाख हाईस्कूल, इंटर की 1.99 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची; आजमगढ़ में मूल्यांकन जारी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 24 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से जारी है। हाईस्कूल की 4.82 लाख में से 2.12 लाख और इंटर की 3.15 लाख में से 1.15 लाख कॉपियां जांची जा चुकी हैं। शेष कॉपियों का मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

UP Board 2.12 lakh High School and 1.99 lakh Intermediate answer sheets have been evaluated in azamgarh
आजमगढ़ में मूल्यांकन जारी। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Exam: आजमगढ़ जनपद में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। उक्त तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल की कुल 4,82,439 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया था, जिनमें से 4,54,295 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। अब तक कुल 2,12,520 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 2,41,775 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए अभी शेष हैं।

Trending Videos


वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। दोनों केंद्रों पर इंटर की कुल 3,31,946 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई थीं। इनमें से 3,15,704 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अब तक 1,15,982 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अभी 1,99,722 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में मूल्यांकन जारी

डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,44,903 व इंटरमीडिएट की 1,60,802 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं। इनमें से हाईस्कूल की 1,36,578 व इंटर की 1,52,594 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। अब तक हाईस्कूल की 59,303 और इंटर की 54,347 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। 

इस केंद्र पर अभी हाईस्कूल की 77,275 व इंटर की 98,247 उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं। वहीं शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,81,256 व इंटर की 1,71,144 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया। यहां हाईस्कूल की 1,71,423 व इंटर की 1,63,110 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं। अब तक हाईस्कूल की 69,187 व इंटर की 61,635 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। 

इस केंद्र पर हाईस्कूल की 1,02,236 व इंटर की 1,01,475 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी में हाईस्कूल की 1,56,280 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया था। यहां 1,46,294 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अब तक 84,030 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। इस केंद्र पर अभी 62,264 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed