सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the salaries of the principals are cut, there will be agitation.

Azamgarh News: प्रधानाचार्यों का वेतन कटा तो होगा आंदोलन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
If the salaries of the principals are cut, there will be agitation.
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को संगठन के मुकेरीगंज स्थित कार्यालय में हुई। चेताया कि जो कार्यवाहक प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य पद का वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उनका मार्च का वेतन काटकर पास किया गया तो संगठन कार्यालय पर आंदोलन करेगा।
Trending Videos

जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिन अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं, वहां कार्यवाहक प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं। यह प्रधानाचार्य का वेतन भी प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि उन विद्यालयों ने कई बार प्रधानाचार्य पद का अधियाचन भी डीआईओएस को प्राप्त कराया है, लेकिन डीआईओएस कार्यालय द्वारा अधियाचन के नाम पर कार्यवाहक प्रधानाचार्यों का प्रधानाचार्य पद का वेतन काटकर माह मार्च का वेतन पास करने के लिए कहा जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो संगठन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के लंबित समस्याओं का डीआईओएस समाधान नहीं कर रहे हैं। जबकि लंबित समस्याओं की सूची कई बार डीआईओएस को दिया जा चुका है। बैठक में प्रदेश संरक्षक रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, दान बहादुर, प्रकाश आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed