सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Include yoga practice in your daily routine, young people: Vice-Chancellor Prof. Sanjeev

योगाभ्यास क्रिया को अपनी दिनचर्या में शामिल करें युवा : कुलपति प्रो. संजीव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Include yoga practice in your daily routine, young people: Vice-Chancellor Prof. Sanjeev
विज्ञापन
पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एवं 99 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में योगा विद एनसीसी कैडेट्स कार्यशाला का आयोजन शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नियमित योगाभ्यास और अनुशासित दिनचर्या व्यक्ति को ना केवल दीर्घायु बनाती है, बल्कि उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखती है। उन्होंने अपने सर्वाइकल दर्द का व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि दवाओं की अपेक्षा नियमित व्यायाम और योग से उन्हें अधिक लाभ मिला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और मोबाइल एवं सोशल मीडिया का केवल आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें, ताकि वे भ्रमित करने वाली प्रवृत्तियों से बच सकें। योग प्रभारी प्रो. प्रशांत राय ने एनसीसी कैडेट्स को निरोगी जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवन में आर्थिक, मानसिक और शारीरिक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम योग है।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भीषण गर्मी के बावजूद उत्साहपूर्वक योग शिविर में भाग लेने वाले 99 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए उन्हें विशेष बधाई दी। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. पंकज सिंह तथा ग्राम पंचायत धरवारा के प्रधान रामधनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed