पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ITI student died after coming into contact with an electric wire in azamgarh

घर से निकलते ही हादसा: बिजली के तार की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Sat, 27 Jun 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 27 Jun 2026 11:30 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक सुबह सोकर उठा और घर से बाहर निकला तो बाहर बिजली का तार टूटकर गिरा था। अनजाने में उसका पैर तार पर पड़ा, जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
ITI student died after coming into contact with an electric wire in azamgarh
आईटीआई छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से अंकित चौरसिया (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अंकित आईटीआई का छात्र था। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरियापुर नेवादा गांव निवासी अंकित चौरसिया (25) पुत्र राजेश रविवार सुबह नींद से उठने के बाद शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के बाहर पहले से टूटा हुआ बिजली का तार जमीन पर पड़ा था। अनजाने में उनका पैर तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन


परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित आईटीआई जौनपुर का छात्र था और इटैली बाजार में फल की दुकान भी चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई अंगद चौरसिया जौनपुर में अधिवक्ता हैं। बेटे की असामयिक मौत से मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed