{"_id":"69ab2449b02b91229a0e7404","slug":"licenses-of-eight-medical-stores-suspended-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146472-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
आजमगढ़। जनपद में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर औषधि विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें से किसी का लाइसेंस 7 दिन तो किसी का लाइसेंस 10 दिन तो किसी का 15 दिन और किसी का अग्रिम आदेश तक के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने बताया कि जनपद के विभिन्न दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर नियमों का उल्लंघन और अन्य कमियां पाई गईं। इसके आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मंडल द्वारा फरवरी 2026 में आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि मेसर्स हरि मेडिकल स्टोर, हरबंशपुर (सदर) का लाइसेंस 7 दिन के लिए, मेसर्स पूजा मेडिकल स्टोर, देवगांव भीरा का 5 दिन के लिए तथा मेसर्स अरविंद मेडिकल स्टोर, बरदह का 10 दिन के लिए निलंबित किया गया है। इसी क्रम में मेसर्स आयुष मेडिकल हाल, भीरा बाइपास रोड कटघर (लालगंज) का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है। जबकि मेसर्स गौरव मेडिकल हाल, मिशन अस्पताल के पास नरौली (सदर), मेसर्स एएनएम फार्मा, हाफिजपुर चौराहा, मेसर्स मिश्रा मेडिकल हाल, लहुआ खुर्द (पल्हना बाजार) तथा मेसर्स बिंदल मेडिसिन सेंटर, रेलवे स्टेशन के पास सर्फुद्दीपुर (सदर) के लाइसेंस को अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इन प्रतिष्ठानों पर दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे औषधि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।