सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for pointing pistol at hospital worker

Azamgarh News: अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी पर पिस्टल तानने के आरोप में गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for pointing pistol at hospital worker
04 : मारपीट का आरोपी गुफरान।
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी गुफरान को उकरौड़ा से सिक्स लेन मार्ग के बीच से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गया आरोपी की सपा युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष लिखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से सपा को कोई लेनादेना नहीं है। वह हमारा कार्यकर्ता नहीं है।
Trending Videos

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि 19 मार्च को बनकट निवासी स्वास्थ्यकर्मी सूरज मौर्या शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसने शिकायत दी थी कि 19 मार्च को करीब 3.30 बजे ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति ने उनसे विवाद किया और पिस्टल तान दी। इस दौरान छीनाझपटी में आरोपी ने उनका गला दबाकर मारपीट की और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। सूचना पर शुक्रवार को उकरौड़ा से सिक्स लेन मार्ग के बीच से आरोपी गुफरान निवासी मनचोभा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में गिरफ्तार आरोपी गुफरान दिखाई पड़ रहा है। साथ ही उसके नाम के आगे सपा युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष लिखा गया है। तस्वीर के बारे में जब सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से न तो उनका कोई संबंध है और न ही पार्टी का। उक्त युवक पार्टी में शामिल ही नहीं है। फोटो कैसे वायरल हो रही क्यों वायरल हो रही इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
आईसीयू में स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में भी जांच की जा रही है।- शुभम तोदी, सीओ सदर।

04 : मारपीट का आरोपी गुफरान।

04 : मारपीट का आरोपी गुफरान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed