{"_id":"69fb9bc81bd841b5cc0a7152","slug":"naib-tehsildar-misbehaved-with-during-measurement-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149775-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि उनके आदेश पर बंटवारे के एक मुकदमे में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ खालिसपुर गांव में पैमाइश के लिए पहुंचे थे।
इसी दौरान आरोप है कि गयासुद्दीन और उसके एक रिश्तेदार ने गाली-गलौज करते हुए नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया और कार्य में बाधा डाली। घटना के बाद नायब तहसीलदार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। 16 अप्रैल को गाटा संख्या 708 पर निर्माण के दौरान पत्थर उखाड़ने और चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुनः पैमाइश के लिए टीम भेजी गई थी। घटना के दौरान राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद, लेखपाल रामसागर सोनी समेत पुलिस बल और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर मौजूद थे।
Trending Videos