सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NCC training transforms youth into exemplary citizens.

Azamgarh News: एनसीसी के प्रशिक्षण से युवा बनते हैं श्रेष्ठ नागरिक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
NCC training transforms youth into exemplary citizens.
हरबंशपुर ​स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 99 यूपी बटालियन एनसीसी शिविर को संबो​धित करते व
विज्ञापन
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर के सातवें दिन विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियां हुई। इस दौरान जिले की सिविल डिफेंस टीम ने कैडेटों को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण दिया।
Trending Videos

शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे वाराणसी ‘बी’ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप एडम ऑफिसर कर्नल बीएस डोगरा ने कैंप के कोत, मेस, एमआई रूम, लिविंग एरिया, फ्लैग एरिया एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। कर्नल डोगरा ने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना सिखाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षित युवा देश का श्रेष्ठ नागरिक बनता है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल से आए साइबर कॉप ओपी जायसवाल, मुकेश कुमार एवं एसआई योगेंद्र प्रसाद ने बढ़ते साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर सहयुक्त एनसीसी अधिकारी कैप्टन इंद्रजीत, मदन मोहन, सेकेंड ऑफिसर दिनेश मिश्रा एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed