{"_id":"69c597dec57a8f991e03b18f","slug":"once-a-week-students-will-pray-in-english-and-then-read-the-main-news-of-the-newspaper-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1335977-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में प्रार्थना फिर विद्यार्थी पढ़ेंगे अखबार की प्रमुख खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में प्रार्थना फिर विद्यार्थी पढ़ेंगे अखबार की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसमें स्कूलों में प्रार्थना का नया प्रारूप लागू किया जाएगा। अब सप्ताह में एक दिन प्रार्थना अंग्रेजी में होगी और इसके बाद विद्यार्थियों को अखबार की प्रमुख खबरें पढ़वाई जाएंगी। कठिन शब्दों के उच्चारण, अर्थ और वाक्य प्रयोग के साथ बच्चों में समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने और मोबाइल स्क्रीन टाइम कम करने की पहल की गई है।
प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि नए सत्र में बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव और ऑनलाइन गेम्स के नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा को रोचक बनाने के लिए एक्टिविटीज, वैज्ञानिक प्रयोग, गणितीय खेल और प्रयोगशाला गतिविधियां शामिल की जाएंगी। मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन योग और ध्यान का आयोजन भी होगा।
शैक्षिक कैलेंडर के मुख्य बिंदु:
1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ
कक्षा 9–12 का पहला यूनिट टेस्ट जुलाई में (बहुविकल्पीय प्रश्न)
छमाही प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के चौथे सप्ताह में
अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा अक्तूबर में
कक्षा 10 व 12 का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक, कक्षा 9 व 11 का 25 जनवरी 2027 तक पूर्ण
प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 11 जनवरी 2027 से
कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2027 से
बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 27 जनवरी – 10 फरवरी 2027
बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में
सभी विद्यालयों में परिषद की निर्धारित पाठ्यपुस्तकों से ही पढ़ाई होगी। प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही साइबर क्लब और बालिकाओं के लिए शक्ति मंच का गठन भी किया जाएगा।मनोज कुमार, प्रभारी डीआईओएस।
Trending Videos