{"_id":"6a0a22d78f439e91710c615e","slug":"op-rajbhar-takes-a-dig-at-akhilesh-in-the-public-hearing-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-150324-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जनसुनवाई में ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जनसुनवाई में ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज
विज्ञापन
अतरौलिया निरीक्षण भवन में जनसुनवाई करते ओपी राजभर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतरौलिया। निरीक्षण भवन में जनसुनवाई दौरान रविवार को सुभासपा प्रमुख एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शोक के समय राजनीति करने को अनुचित बताते हुए मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर सपा के सवालों पर व्यंग्य किया।
राजभर ने कहा कि जिस समय परिवार शोक में डूबा हो, उस समय राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार में एक भाई की मृत्यु हुई है और पूरा परिवार शोकाकुल है, लेकिन अखिलेश यादव ने राजनीति शुरू कर दी। कम से कम तेरहवीं बीत जाने के बाद बयान देना चाहिए था। मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को इस बात की ज्यादा चिंता है कि मंत्रियों को शपथ तो दिला दी गई, लेकिन अभी तक विभाग क्यों नहीं बांटे गए।
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर इतनी ही राजनीति का शौक है तो हमारी पार्टी में आ जाइए। हम मुख्यमंत्री से लड़कर आपको भी एक विभाग दिलवा देंगे, फिर आप भी मजा लीजिए। वहीं, बनारस में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के कथित 150 गाड़ियों के काफिले को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने सफाई दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां स्वतः जुड़ जाती हैं, इसे मंत्री का आधिकारिक काफिला कहना गलत है। उन्होंने इस पूरे मामले को भ्रामक और झूठी खबर बताया।