{"_id":"6a0a2241a82575e5ba0278c8","slug":"yellow-alert-issued-for-three-days-of-intense-heatwave-temperatures-again-cross-43-degrees-after-22-days-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-150329-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीन दिन प्रचंड लू का यलो अलर्ट जारी,22 दिनों बाद तापमान फिर 43 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीन दिन प्रचंड लू का यलो अलर्ट जारी,22 दिनों बाद तापमान फिर 43 डिग्री के पार
विज्ञापन
दोपहर में नरौली क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार गर्म हवाएं चलती रहीं। इसके पहले 25 अप्रैल को इस वर्ष का सबसे अधिक 43 डिग्री पारा पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
रविवार को अलसुबह बादल छाने और हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ देर राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह चढ़ने के साथ ही बादल छंट गए और तेज धूप ने मौसम को तपिश भरा बना दिया। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। तेज धूप और गर्म हवा के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की अपील की गई है।
48 घंटों में 6 डिग्री बढ़ा तापमान
जिला प्रचंड गर्मी की चपेट में है। इसका आलम यह है कि बीते 48 घंटों में तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि हुई है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसमें अगले दिन शनिवार को चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री जा पहुंचा। यही हाल रविवार को भी रहा। इसमें दो डिग्री की वृद्धि हुई और तापमान 43 डिग्री पार कर गया।
प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ विकिरणीय ऊष्मा बढ़ने से तापमान में वृद्धि होगी। इससे प्रदेश के दक्षिणी भाग से लू का एक और दौर शुरू होगा। जो प्रदेश के अन्य हिस्सों में चलेगी। अगले तीन-चार दिन पूर्वांचल में तीव्र लू चलने की संभावना है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश
फूलपुर। बढ़ते तापमान और संभावित लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि हीट-हेल्थ एक्शन प्लान को सख्ती से लागू किया जा रहा है और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस, आईवी फ्लूड और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता कराई गई है। गंभीर मरीजों के लिए विशेष हीट स्ट्रोक प्रबंधन व्यवस्था भी तैयार की गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। डॉ. अखिलेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में पानी और ओआरएस का सेवन करें, हल्के सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। उन्होंने शराब, चाय, कॉफी तथा अत्यधिक मीठे व कार्बोनेटेड पेय से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही बासी भोजन से बचने और बच्चों व पालतू जानवरों को बंद वाहनों में ना छोड़ने की अपील भी की है।