पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio returning from Muharram procession hits a truck, one dead, five injured

Azamgarh News: मोहर्रम जुलूस से लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scorpio returning from Muharram procession hits a truck, one dead, five injured
अहरौला के माहुल नगर पंचायत में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर। संवाद
अहरौला।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत में मोहर्रम के जुलूस से लौट रहे स्कॉर्पियो कार को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक सैयद मोहम्मद रजा अख्तर (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार की भोर में माहुल यूनियन बैंक की शाखा के सामने हुई। शनिवार की रात में माहुल नगर पंचायत के मीराबाई वार्ड नंबर सात के छह लोग पवई के बहाउद्दीनपुर में मोहर्रम के जुलूस और कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे रविवार सुबह करीब चार बजे माहुल स्थित घर लौट रहे थे। तभी माहुल यूनियन बैंक की शाखा के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार चालक सहित सभी छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
हादसे में महताब हसन (23), सैयद मो. तकरीर रजा (21), सैयद मोहम्मद रजा (23), सैयद मोहम्मद अब्बास रिजबी (23) और शहरेयार हैदर (24) घायल हुए हैं। ये सभी माहुल नगर पंचायत के मीराबाई वार्ड नंबर सात के निवासी हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी है।
विज्ञापन

अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सैयद मोहम्मद रजा अख्तर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। माहुल में वेल्डिंग सामग्री तथा हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। पुलिस ने ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर वाहन स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed