{"_id":"6a416cf945f1a321be0f7ad4","slug":"sp-government-will-be-formed-in-2027-the-public-will-overthrow-bjp-shivpal-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-152663-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में बनेगी सपा सरकार, भाजपा को उखाड़ फेंकेगी जनता : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में बनेगी सपा सरकार, भाजपा को उखाड़ फेंकेगी जनता : शिवपाल
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने दावा किया है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। रविवार को वे सिधारी स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली की बिटिया की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर भगवान राम के मंदिर में हुई चोरी की घटना पर निशाना साधा। उन्होंने इसे अधर्मी कृत्य बताया। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छोटे चोरों को जेल भेजा गया, जबकि बड़े लोगों को बचाया गया। समाजवादी पार्टी इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोचिंग सेंटरों से जुड़ी घटनाओं में सरकार की लापरवाही साफ दिखती है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पूर्व में दिए गए बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ है और हमेशा रहेगा।
इस पर कुछ कहना ठीक नहीं है। उन्होंने सिधारी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक संग्राम यादव, विधायक पूजा सरोज, विधायक बेचई सरोज, लल्लन चौहान, डॉ. अमित सिंह आदि रहे।