{"_id":"69ee6e4eea93b39b08025473","slug":"stadium-dominates-basketball-wins-by-14-points-to-become-champion-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149238-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्टेडियम का बास्केटबॉल में दबदबा, 14 अंकों से जीतकर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्टेडियम का बास्केटबॉल में दबदबा, 14 अंकों से जीतकर बना चैंपियन
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित ओलंपिक कार्निवाल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओलंपिक कार्निवाल के तहत आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। वहीं कई प्रतियोगिताएं अभी संचालित हो रही हैं। 30 अप्रैल को प्रतियोगिता के विजेताओं में पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
बॉस्केटबाल चैंपियनशिप बालक वर्ग में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में एचएमपीएस पब्लिक स्कूल को 41-27 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम ने 14 अंकों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। फाइनल मैच का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम रहा। दूसरे स्थान पर एचएमपीएस पब्लिक स्कूल ने कब्जा जमाया, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा निकेतन स्कूल की टीम ने कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में भी सुखदेव पहलवान स्टेडियम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सर्वोदय पब्लिक स्कूल दूसरे और प्रतिभा निकेतन स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्केटिंग संघ के सचिव मंगल प्रसाद, जिमनास्टिक संघ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद, बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, कोच नागेंद्र चौरसिया सहित आकाश, मृत्युंजय प्रजापति, किशन, रीता सिंह, शिवानंद और ऋषभ समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
28 अप्रैल से होगी कुश्ती प्रतियोगिता
आजमगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा 28 अप्रैल को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में “आजमगढ़ ओलंपिक स्पोर्ट्स कुश्ती प्रतियोगिता 2026” का आयोजन किया जाएगा। पदक वितरण 30 अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता में अंडर 20 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। यह मुकाबले दोपहर 12.30 बजे से खेले जाएंगे।
इस प्रकार रहे एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग की लॉन्ग जंप में सनी गौड़ प्रथम, सचिन द्वितीय और गुकेश कन्नौजिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शाॅटपुट थ्रो प्रतियोगिता में अनुकल्प गुप्ता पहले, रूद्र प्रताप सिंह दूसरे और प्रतीक राय तीसरे स्थान रहे। जैवलिन थ्रो में कृष्ण यादव पहले, रुद्र प्रताप सिंह दूसरे और शुभम यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में अनुकल्प यादव पहले, ओम यादव दूसरे और कृष्ण यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में शिवांगी वर्मा प्रथम, सोनी निषाद द्वितीय और रागिनी निषाद तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की लांग जंप में रिया वर्मा पहले, मोनी दूसरे और रोपनी तीसरे स्थान पर रहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X