सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman died in road accident in Azamgarh following collision between trailer and scooter

Azamgarh Accident: हल्दी की रस्म से लौट रहे थे दंपती, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; हादसे में पत्नी की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में भतीजे की हल्दी की रस्म में शामिल होकर लौट रही बुआ की सड़क हादसे में जान चली गई। वह अपने पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेलर की टक्कर से घायल हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Woman died in road accident in Azamgarh following collision between trailer and scooter
मृतक की फाइल फोटो व हादसे के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
सरावां गांव निवासी शिव बचन प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी (50) के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। दोनों गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कुत्तू परशुरामपुर स्थित ससुराल से हल्दी-मंडप की रस्म में शामिल होने गए थे। 28 अप्रैल को मंजू देवी के मायके में उनके भतीजे की शादी भी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, तीन अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

जैसे ही दोनों ठेकमा बाजार स्थित मौर्य पुस्तकालय के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद दरोगा पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ घायल महिला को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मंजू देवी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर वाहन को चौकी इंचार्ज ठेकमा राजेंद्र पटेल ने पीछा कर घेराबंदी के बाद पकड़ लिया। वाहन को ठेकमा चौकी में खड़ा कराया।

थाना अध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रलोक वस्त्रालय से शंकर तिराहा तक सड़क काफी सकरी है, जिसके कारण यहां अक्सर जाम और सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग पर पुलिस निगरानी बढ़ाई जाएगी, तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed