मेजवां। फूलपुर स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने कबड्डी (बॉयज / गर्ल्स) और ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबड्डी में इकरा पब्लिक स्कूल मुंडियार और एस आर ग्लोबल स्कूल लखनऊ की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ताइक्वांडो में करवट स्पोर्ट्स अकादमी, चंदौली ने दूसरा तथा सेंट्रल स्कूल, जौनपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि अंजनी कुमार मिश्रा (रजिस्ट्रार, महाराज सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़) तथा विशिष्ट अतिथि अजेंद्र कुमार राय (वर्ल्ड बैडमिंटन अंपायर व पूर्व कोच, यूपी बैडमिंटन टीम) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बनाए रखने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अंत में उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं सहित सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन विद्यालय के प्रिंसिपल मोहम्मद रियाज ने किया। इस मौके पर मुहम्मद सादिक खान, मोहम्मद राजिक खान, मुस्कान, जमशेद अहमद, तबरेज, अहमद, वसी मुहम्मद, अब्बास मेहदी, जोशपाल, राहुल, लीना यादव, रोसा आदि उपस्थित रहे।
कमेंट
कमेंट X