सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Neighbor Murdered While Intervening in Husband-Wife Dispute in Azamgarh

UP News: दंपती के विवाद में बीच-बचाव करने आया पड़ोसी, युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में दंपती के झगड़े में पड़ोसी की जान चली गई। वह पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए गया था, जहां शराब के नशे में युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

Neighbor Murdered While Intervening in Husband-Wife Dispute in Azamgarh
पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर हरिजन बस्ती में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त युवक अपनी पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम गोपालपुर निवासी राहुल राम (32 वर्ष) शराब पीकर घर लौटा और पत्नी से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी रामजी (42 वर्ष) मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान राहुल ने नशे की हालत में लोहे की रॉड से रामजी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, तीन अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

गंभीर रूप से घायल रामजी को परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

घटना की सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल राम को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed