{"_id":"69ee6eb4610e8d48d8003b4f","slug":"sports-grounds-will-be-developed-in-council-schools-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1371976-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में विकसित होंगे खेल मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के परिषदीय स्कूलों में अब बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ खेलों में भी दक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे विद्यालयों की पहचान की जा रही है, जहां खेल मैदान विकसित किए जा सकते हैं। विभाग द्वारा इन दिनों स्कूलों में उपलब्ध जमीन का सर्वे कराया जा रहा है।
इस सर्वे में उन विद्यालयों को शामिल किया जा रहा है, जहां भवन के अतिरिक्त 400 वर्ग मीटर से अधिक जमीन उपलब्ध है। ऐसे स्कूलों में खेल मैदान विकसित किए जाने की योजना है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद विभाग प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। इसके बाद चयनित स्कूलों में खेल मैदान निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जिन विद्यालयों में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, उनका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होते ही खेल मैदान विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
Trending Videos