सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperature increased by seven degrees in a week and three degrees in 48 hours

Azamgarh News: एक सप्ताह में सात डिग्री, 48 घंटों में तीन डिग्री बढ़ा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by seven degrees in a week and three degrees in 48 hours
विज्ञापन
आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही जिले में एक बार फिर गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के दौरान तापमान में सात डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें बीते 48 घंटों में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों और बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दे रही है।
Trending Videos

जिले में पांच मई को न्यूनतम तापमान 19.2 तो अधिकतम तापमान 30.0 था, जो सोमवार बढ़कर 22.8 और 37.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ जा रही है। बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब आसमान साफ होते ही तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, विभाग ने अगले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यदि मौसम प्रणाली सक्रिय होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इधर बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ, जूस और शरबत की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।
बीते एक सप्ताह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान--
05 मई - 30.0 - 19.2
06 मई - 34.2 - 22.0
07 मई - 33.2 - 19.4
08 मई - 34.6 - 21.4
09 मई - 34.7 - 21.0
10 मई - 36.0 - 23.8
11 मई - 37.0 - 22.8
-- पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है। इससे तापमान बढ़ने का अनुमान है। पूर्वांचल के कुछ हिस्से में आज से मौसम बदलेगा पर आजमगढ़ मंडल में इसका आसार नहीं है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed