सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The server is failing during the day, and gas is not available even after waiting in line for hours.

Azamgarh News: दिन में सर्वर दे रहा दगा, घंटों लाइन लगाने के बाद भी नहीं मिल रही गैस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The server is failing during the day, and gas is not available even after waiting in line for hours.
अहरौला के लेदौरा स्थित इंडेयन गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। गैस किल्लत के बीच ऑनलाइन बुकिंग से दिन में अत्यधिक लोड के चलते सर्वर दगा दे रहा है। इससे शनिवार को भी दिन में बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित रही। पूरे दिन लोग बुकिंग और गैस सिलिंडर के लिए तेज धूप में लंबी लाइन लगाकर खड़े रहे। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक एजेंसियों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। गैस सिलिंडर के बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरे 24 घंटे की है पर अधिकतर उपभोक्ता दिन में ही बुकिंग कर रहे हैं। वहीं, लोग गैस एजेंसी पर भी बुकिंग के लिए पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में दिन में एक साथ अत्यधिक लोड पड़ने पर सर्वर फेल कर जा रहा है। शनिवार को कुछ देर सर्वर चला पर फिर डाउन हो गया। शनिवार को भी जिले की 83 एजेंसियों का हाल करीब एक जैसा रहा। यहां भोर से ही लोग कतार लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। आलम यह है कि कई दिनों की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
Trending Videos

गैस की बुकिंग के लिए भी लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता अपने घर से ही बुकिंग कर सकता है, एजेंसी पर आकर बेवजह लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। दिन में अत्यधिक लोड से सर्वर डाउन हो जा रहा है पर पहले से काफी बेहतर स्थिति हो गई है। लोग घरों से ही बुकिंग करें और नियत समय पर सिलिंडर लें। जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। गैस की कोई कमी नहीं है। अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब 16 से 17 हजार बुकिंग हो रही है। इन्हें 48 घंटे में गैस वितरित कर दी जा रही है। जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। लोग घर बैठे बुकिंग करें और नियत समय पर सिलिंडर प्राप्त करें। सीमा सिंह, डीएसओ आजमगढ़।
डबल सिलिंडर लेने की भी मची है होड़- किल्लत के बीच जिन घरों में दो या तीन कनेक्शन हैं, वे भी लंबी लाइन का हिस्सा हो जा रहे हैं। हर कोई घरों में अतिरिक्त सिलिंडर रख लेना चाहता है। सभी एजेंसियों पर यही हाल है। जबकि प्रशासन की तरफ से अपील की जा रही है कि लोग जरूरत के हिसाब से ही सिलिंडर लें, स्टोर न करें।
भूखे रोजेदार भी लगा रहे लाइन -अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के सुदनीपुर इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी उमड़ रही है। इस दौरान रोजेदारों को धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह चार बजे से लेकर देर शाम तक लोग गैस सिलिंडर और केवाईसी कराने के लिए एजेंसियों के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। सर्वर की समस्या से न तो उपभोक्ताओं की केवाईसी हो पा रही है और न ही समय पर गैस की बुकिंग हो पा रही है। एजेंसी संचालक सुबह से शाम तक केवाईसी अपडेट करने में लगे हैं, लेकिन सर्वर कमजोर होने से काम में काफी देरी हो रही है।

एजेंसी पर पहुंची 306 सिलिंडरों की खेप, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण-महेनगर। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक पहुंचा। ट्रक में 306 घरेलू गैस सिलिंडर था,। वितरण पहले आओ-पहले पाओ की प्राथमिकता पर किया गया। एजेंसी संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन या जनरेटेड बुकिंग पहले से दर्ज थी, उन्हीं 306 उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलिंडर वितरित किए गए। वितरण के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed