सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time, Mother Bhagwati will come on a palanquin in Sarvartha Siddhi Yoga.

Azamgarh News: इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में पालकी पर आएंगी मां भगवती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
This time, Mother Bhagwati will come on a palanquin in Sarvartha Siddhi Yoga.
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से होगी। पंचांग के अनुसार इस बार मां भगवती पालकी में विराजमान होकर भक्तों के बीच आएंगी। नौ दिनों तक माता का दरबार सजेगा और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं 27 मार्च को राम नवमी मनाई जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं और बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है।
Trending Videos

ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र के साथ ही विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ भी होगा। नवसंवत्सर में राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। प्रतिपदा तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार मां भगवती पालकी पर विराजमान होकर आएंगी। नवरात्र के दौरान 21 मार्च को गणगौर तीज और 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र की तरह चैत्र नवरात्र का भी विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु भक्ति भाव से मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed