{"_id":"69bda4a5d6ed89efc60f76d6","slug":"up-board-2026-notice-to-be-issued-to-1696-teachers-who-were-absent-in-evaluation-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147242-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2026 : मूल्यांकन में अनुपस्थित 1696 शिक्षकों को जारी होगा नाेटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 2026 : मूल्यांकन में अनुपस्थित 1696 शिक्षकों को जारी होगा नाेटिस
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में तीसरे दिन 1696 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने की तैयारी में है। गैरहाजिर परीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
जिले में राजकीय बालिका इंटर कालेज रैदोपुर, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कालेज जमुडी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उक्त तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल की कुल 482439 और इंटरमीडिएट की कुल 331946 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। वहीं, अब तक हाईस्कूल में 452955 व इंटर में 307504 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। उक्त उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 3904 परीक्षक आवंटित किए गए हैं। मूल्यांकन के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को कुल 2208 परीक्षक उपस्थित मिले और 1696 परीक्षक अनुपस्थित मिले। अब तक हाईस्कूल की कुल 102020 व इंटरमीडिएट की कुल 50101 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। वहीं हाईस्कूल की 350935 व इंटर की 257403 कॉपियों का मूल्यांकन बाकी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर अनुपस्थित होने का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उचित जवाब न मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।