पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: Exam timetable for the year 2027 released

यूपी बोर्ड : साल 2027 की परीक्षा समय सारिणी जारी

Mon, 29 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam timetable for the year 2027 released
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारियों के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को प्रवेश, परीक्षा शुल्क जमा कराने और विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। विलंब होने पर 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि संस्थागत छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क पांच अगस्त तक जमा होगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह संकलित शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कराना होगा। छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद विवरण अपलोड करने पर 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। ऑनलाइन अपलोड किए गए अभिलेखों की जांच 21 से 31 अगस्त तक की जाएगी। इस दौरान नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या विषय में त्रुटि होने पर संशोधन का अवसर मिलेगा। संशोधन की प्रक्रिया एक से 10 सितंबर तक चलेगी। सभी विद्यालयों को पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए प्रवेश व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। प्रधानाचार्यों को संकलित शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा करना होगा। विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड किया जाना चाहिए। तय समय के बाद विवरण अपलोड करने पर 100 रुपये का विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों की जांच और संशोधन
ऑनलाइन अपलोड किए गए अभिलेखों की जांच 21 से 31 अगस्त तक होगी। इस दौरान नाम, जन्मतिथि या विषय में त्रुटि मिलने पर संशोधन का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया एक से 10 सितंबर तक पूरी की जाएगी। परिषद ने विद्यालयों को विवरण सावधानी से अपलोड करने को कहा है, क्योंकि त्रुटि के लिए विद्यालय प्रशासन उत्तरदायी होगा। सभी विद्यालयों को 30 सितंबर तक पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed