सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wedding baskets have become expensive, the ones that cost Rs 700 are now available for Rs 1400.

Azamgarh News: महंगी हो गई सहालग की टोकरी, 700 वाली 1400 रुपये में मिल रही

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wedding baskets have become expensive, the ones that cost Rs 700 are now available for Rs 1400.
शहर में फल की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सहालग के सीजन में फलों के दामों में तेजी आ गई है। मांग अधिक होने के कारण खुदरा बाजार में कीमतों का असर साफ दिखाई दे रहा है। लोग अब छोटी टोकरी तैयार करा रहे हैं या फलों की संख्या कम कर रहे हैं। सेब, पपीता, संतरा, अंगूर, अनार समेत सभी फलों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Trending Videos

इसका सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली फलों की टोकरी पर पड़ा है। फल कारोबारी शंभूदयाल सोनकर ने बताया कि सहालग शुरू होते ही फलों की खपत अचानक बढ़ जाती है। विवाह समारोहों में रिश्तेदारों और मेहमानों को भेंट देने के लिए फलों की टोकरी की मांग बढ़ने से बाजार में कीमतें ऊपर चली जाती हैं। इस बार बाहर मंडियों से आने वाले फलों की ढुलाई और भंडारण खर्च बढ़ने से भी खुदरा दाम प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल कारोबारी आशीष ने बताया कि जो फलों की टोकरी पहले 700 से 900 रुपये में तैयार हो जाती थी, अब उसी के लिए 1200 से 1400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी सेब और अनार के दाम में देखने को मिली है। पहले 160 रुपये प्रति किलो बिकने वाला सेब 220 रुपये किलो तक पहुंच गया है जबकि अनार 220 रुपये किलो बिक रहा है। संतरा, अंगूर और पपीता के दामों में भी वृद्धि हुई है। आम की शुरुआती आवक होने से भाव 120 रुपये प्रति किलो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed