सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Welcomed the New Year with 1008 lamps.

Azamgarh News: 1008 दीपों से किया नव संवत्सर का स्वागत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the New Year with 1008 lamps.
नव संवत्सर पर गौरी शंकर घाट पर दीप जलाती महिलाएं। श्रोत-आयोजक
विज्ञापन
आजमगढ़। नव संवत्सर 2083 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में संस्कार भारती की ओर से तमसा तट स्थित गौरीशंकर घाट पर सांस्कृतिक एवं वैदिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर डूबते सूर्य को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य अर्पित किया गया और 1008 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
Trending Videos

इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर शंख ध्वनि और आरती के साथ हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर के मुख्य चौक पर एक-दूसरे को ‘नव संवत्सर मंगलमय हो ’ कहकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूचर डांस एकेडमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार मिश्र एवं डॉ. पूनम तिवारी रहे, जबकि सहसंयोजक मधु अस्थाना एवं अंजली बरनवाल ने सहयोग किया।

नव संवत्सर पर गौरी शंकर घाट पर दीप जलाती महिलाएं। श्रोत-आयोजक

नव संवत्सर पर गौरी शंकर घाट पर दीप जलाती महिलाएं। श्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed