फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   22 lakh rupees will be spent on construction of culvert, library and drain.

Baghpat News: 22 लाख रुपये से पुलिया, लाइब्रेरी और नाले का होगा निर्माण

Thu, 30 Jul 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees will be spent on construction of culvert, library and drain.
-बिहारीपुर गांव में कार्य कराने के लिए केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग ने बजट जारी किया, जल्द शुरू होंगे कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर गांव में केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग से 22 लाख रुपये के विकास कार्यों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन कार्यों में पुलिया, लाइब्रेरी और नाले का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं।

नाला निर्माण के लिए तीन लाख 98 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है। गांव में पानी निकासी की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके अलावा कंक्रीट सड़क के लिए चार लाख 98 हजार रुपये और सामुदायिक सेवा केंद्र कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। प्राथमिक विद्यालय के पास टूटी पुलिया के निर्माण पर ढाई लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को विद्यालय जाने में होने वाली दिक्कत दूर होगी। युवाओं की कोचिंग के लिए साढ़े चार लाख रुपये की लागत से एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यह लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इन विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं और जल्द ही कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed