सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 people, including children, injured in monkey and dog attacks

Baghpat News: बंदरों और कुत्तों के हमले से बच्चों समेत 25 घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
25 people, including children, injured in monkey and dog attacks
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में बंदरों और कुत्तों के हमले से रविवार को बच्चों सहित 25 लोग घायल हो गए। सभी ने जिला अस्पताल व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
Trending Videos

बंदपुर गांव निवासी सचिन ने बताया कि शनिवार रात बाइक से घर जा रहा था। गली में कुछ कुत्ते उनके पीछे दौड़ पड़े, तभी एक कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा बड़ागांव निवासी अंकित पर भी कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में शिवांशु अपने मकान की छत पर खेल रहा था, तभी बंदरों के झूंड ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ते काटने से घायल विशाल, रविंद्र व शुभम व बंदर काटने से जाकिर व विक्रांत ने पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बंदरों व कुत्तों के काटने से दस लोग पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि हिमांशु, कृष्णा, विनोद, देवांश, सुमन, माया देवी, आयुष, अर्णव, देवांश को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि बंदरों व कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed