सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer dies by suicide in Baghpat, body found inside house

Baghpat: युवा किसान ने खुद को गोली मारकर दी जान, कमरे के भीतर जमीन पर लहूलुहान पड़ा मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के हिम्मतपुर सूजती गांव में एक किसान ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Baghpat: Farmer dies by suicide in Baghpat, body found inside house
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के हिम्मतपुर सूजती गांव में एक किसान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


घर के अंदर मिला शव
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी  कुलदीप उर्फ बिट्टू(36) पुत्र धर्मवीर ने रविवार रात अपने घर के अंदर कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। उस समय वह घर में अकेला था, जबकि उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब उसकी ताई कृष्णा उसे खाना देने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर चचेरे भाई विपिन ने दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद अंदर कुलदीप का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर के पास खून फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: केसी त्यागी रालोद में शामिल, दिल्ली में जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता, वेस्ट की कई सीटों पर बदलेंगे समीकरण

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक 315 बोर का तमंचा और खाली खोखा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

नशे की लत बताई जा रही वजह
पुलिस के अनुसार मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह नशे का आदी था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed