सब्सक्राइब करें

खेल रुके न ख्वाब झुके: खिलाड़ी जीवनसाथी को प्राथमिकता दे रहीं एथलीट बेटियां, मैदान से जिंदगी तक बना तालमेल

मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 05:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में महिला खिलाड़ी अपने जीवनसाथी के रूप में खिलाड़ियों को चुन रही हैं, जिससे खेल और पारिवारिक जीवन में बेहतर संतुलन बन रहा है।

विज्ञापन
Women Athletes Choosing Sportsperson Partners to Balance Career and Life
खिलाड़ी दंपती - फोटो : अमर उजाला

अब खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह जीवन की अहम पारी तक भी पहुंच गया है। यहां की अधिकतर महिला खिलाड़ी अपना जीवनसाथी भी खिलाड़ी ही चुन रही हैं। इससे खेल और रिश्तों में तालमेल भी बन रहा है और इस तालमेल के साथ ही शादीशुदा जिंदगी आराम से चल रही है।



यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में बड़ी वारदात, पुलिस के सामने युवती को मारी गोली, सीएचसी में मेडिकल कराने लाई थी, आरोपी फरार
 

Trending Videos
Women Athletes Choosing Sportsperson Partners to Balance Career and Life
मधु वैदवान अपने पति सुखचैन के साथ - फोटो : अमर उजाला

तीरंदाज मधु ने सुखचैन को चुना जीवनसाथी
धनौरा टीकरी गांव की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान ने पंजाब के तीरंदाज सुखचैन सिंह से 19 फरवरी 2026 मे शादी की है। दोनों साथ खेलते हैं और इनमें तालमेल भी अच्छा है। मधु एशियन चैंपियनशिप तक देश के लिए पदक जीत चुकी हैं तो सुखचैन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। दोनों साथ में प्रैक्टिस करते हैं और एक-दूसरे की खेल की कमियों को बताकर दूर कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women Athletes Choosing Sportsperson Partners to Balance Career and Life
साक्षी अपने पति बिजेंद्र के साथ। - फोटो : अमर उजाला

साक्षी और रितिका ने खिलाड़ी संग शुरू की नई जिंदगी
धनौरा टीकरी की रहने वाले तीरंदाज साक्षी वेदवान ने हरियाणा के राष्ट्रीय लॉन्ग जंप खिलाड़ी बिजेंद्र लटियाल के साथ जीवन की नई शुरुआत पिछले साल 7 नवंबर में की। दोनों के खेल भले ही अलग हो मगर तालमेल अच्छा है। खेल की प्रैक्टिस एक ही जगह दिल्ली में करते हैं।

Women Athletes Choosing Sportsperson Partners to Balance Career and Life
श्रीयंका और अखिल - फोटो : अमर उजाला

श्रीयंका और अखिल दोनों की जिंदगी भी साथ चल रही
जौहड़ी गांव के अंतरराष्ट्रीय शूटर अखिल श्योराण और श्रीयंका सदांगी ने पिछले साल शादी की है। दोनों का तालमेल इतना अच्छा है कि साथ में प्रैक्टिस करके लगातार आसमान छू रहे हैं। अखिल श्योराण ने वर्ल्ड कप में पदक जीता और दो महीने पहले ही अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए। श्रीयंका भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और देश के लिए पदक जीत रही हैं।

विज्ञापन
Women Athletes Choosing Sportsperson Partners to Balance Career and Life
तीरंदाज रितिका वेदवान अपने पति धावक शिवम ढाका के साथ - फोटो : अमर उजाला

इनके अलावा रितिका वेदवान ने किरठल गांव के रहने वाले धावक शिवम ढाका से 25 फरवरी 2024 में विवाह कर खेल और जीवन दोनों में संतुलन बनाया है।

खिलाड़ी के साथ रहता है अच्छा तालमेल
इन खिलाड़ियों को लगता है कि खेल से जुड़ाव रखने वाला जीवनसाथी होगा तो किसी तरह की समस्या आने पर वह साथ मिलकर उसे दूर कर सकेंगे। मधु वेदवान कहती हैं कि हम साथ में खेलते थे और तालमेल अच्छा था। एक-दूसरे की कमियों को देखकर दूर करते थे, जिसका फायदा पहले भी मिला और अब भी मिलता रहेगा। इसके साथ ही कॅरियर और परिवार दोनों को संतुलित किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed