फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   534 applications received for vacant Anganwadi and helper positions.

Baghpat News: आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के खाली पदों पर 534 आवेदन पहुंचे

Mon, 20 Jul 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
534 applications received for vacant Anganwadi and helper positions.
बागपत। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 534 आवेदन आने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में 261 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 374 सहायिका के खाली पदों पर आवेदन मांगे थे और अब आवेदनों की जांच के बाद विकास भवन सभागार में साक्षात्कार के लिए महिलाओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 261 व सहायिकाओं के 374 पद खाली पड़े है। पूर्व में की गई प्रक्रिया में सिर्फ 150 से अधिक पद भरे गए थे, लेकिन सभी पद भरे नहीं जा सके। अब एक बार फिर से पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है और शासन से भी हरी झंडी मिल गई थी। इन पदों को भरने के लिए जिला कार्यक्रम विभाग ने भी प्रक्रिया शुरू कर थी और 16 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। आंगनबाड़ी व सहायिका बनने के लिए 634 महिलाओं ने आवेदन किए है, लेकिन आवेदन आने के बाद भी काफी पद खाली रह जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 261 के सापेक्ष 212 तो सहायिका के 374 आवेदन के सापेक्ष 322 आवेदन आए है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि पदों को भरने के लिए जल्द ही साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी और सभी ब्लॉक पर यह सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed