{"_id":"699aefdb2df71b2534038533","slug":"a-constable-duped-a-man-of-rs-12-lakh-on-the-pretext-of-getting-him-a-job-in-the-railways-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147207-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सिपाही ने 12 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सिपाही ने 12 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी के आदेश पर बिजनौर में तैनात सिपाही समेत पांच के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोनू शर्मा निवासी गढ़ी कांगरान से बिजनौर में तैनात सिपाही अंसल निवासी कान्हड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसमें एसपी के आदेश पर जांच कर पुलिस ने सिपाही समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गढ़ी कांगरान गांव निवासी मोनू शर्मा ने एसपी बागपत को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर 2018 को उसका रेलवे ग्रुप डी का पेपर था, जिसकी वह तैयारी कर रहा था। गांव के ही जयकुमार ने उसे बताया कि कान्हड़ गांव निवासी बिजनौर में तैनात सिपाही अंसल और उसके गांव का गौरव सरकारी नौकरी लगवाते हैं। जयकुमार ने उसकी मुलाकात अंसल और गौरव से कराई। दोनों ने परीक्षा के बारे में जानकारी कर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बदले 12 लाख रुपये मांगे गए। तीन-चार दोस्तों के साथ जाकर 12 लाख रुपये अंसल, गौरव को उनके पिता ओमवीर और तेजपाल के सामने दे आया।
कुछ दिन बाद अंसल ने रेलवे ग्रुप डी का नियुक्ति पत्र उसे दिया। उसने वेबसाइड पर नियुक्ति पत्र डाला तो वह फर्जी निकला। फर्जी नियुक्ति पत्र के बारे में बताने पर रुपये वापस लौटाने का आश्वासन दिया। काफी समय तक रुपये लौटाने का आश्वासन देकर उसे टरकाते रहे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि सिपाही अंसल, उसके साथी गौरव, ओमवीर और तेजपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos