{"_id":"6a2561241576ca8026068861","slug":"a-demand-was-raised-to-clear-the-pond-of-encroachments-and-clean-it-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-153015-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर सफाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर सफाई की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-मुबारिकपुर में ग्रामीणों ने तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में ग्रामीणों ने तालाब को कब्जा मुक्त कराकर उसकी सफाई कराने की मांग उठाई। एसडीएम मनीष यादव ने ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
यह बैठक सुनील त्यागी के आवास पर आयोजित की गई थी। सुनील त्यागी ने बताया कि गांव के करीब पचास से अधिक लोगों ने तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर घर बना लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में कई अधिकारियों को शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। हालांकि इन शिकायतों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। तालाब इस समय गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसकी तत्काल सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तालाब गांव के लिए महत्वपूर्ण है और इसका संरक्षण आवश्यक है। बैठक में शिवनंदन, संदीप, अनिल कुमार, वेदप्रकाश, दिनेश कुमार और विनोद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos