{"_id":"6a2556efc411d1965b0a535a","slug":"truth-always-triumphs-pandit-pradeep-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153001-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य की हमेशा होती है विजय : पंडित प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य की हमेशा होती है विजय : पंडित प्रदीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बरनावा गांव के श्रीचंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पूजन किया गया
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्र प्रभु का मासिक महामस्तिकाभिषेक श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी की पूजा-अर्चना की और उनका महाभिषेक किया। मंदिर में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने विधि-विधान से सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
शांति धारा का सौभाग्य हंस जैन, श्वेता जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन और पंकज जैन को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत मार्जन क्रिया और प्रथम आरती की गई। पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने इस अवसर पर कहा कि अधिक मास में जिनेंद्र भगवान की पूजा-अर्चना का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। उन्होंने बताया कि पांडवों ने इसी स्थान पर भगवान चंद्र प्रभु की आराधना कर अपने कष्टों का निवारण किया था। पंडित प्रदीप पीयूष ने सत्य की विजय और अधर्म की पराजय का भी उल्लेख किया। इस धार्मिक आयोजन में महामंत्री पंकज जैन, पवन जैन, रजनीश जैन, हंस कुमार जैन, नीरज जैन, संदीप जैन और नरेंद्र जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यह मासिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
Trending Videos