सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A fight broke out between the groom's relatives and friends dancing to the DJ music during the Chadhat.

Baghpat News: चढ़त में डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त में मारपीट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between the groom's relatives and friends dancing to the DJ music during the Chadhat.
विज्ञापन
बागपत। शहर के ग्रीन गार्डन में बुधवार रात सुन्हैड़ा गांव से आई बरात में डीजे पर डांस करते समय दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त में मारपीट हो गई। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। अन्य बरातियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहां आए पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले आए, लेकिन बाद मेंं चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
Trending Videos

शहर के ग्रीन गार्डन में बुधवार रात सुन्हैड़ा गांव में बरात आई थी। वहां पर चढ़त शुरू होने पर बराती डीजे पर डांस करने लगे। डांस करते समय दूल्हे के रिश्तेदार और एक दोस्त में झगड़ा हो गया। वहां पर मौजूद अन्य बरातियों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद दूल्हे के दोस्त ने अपने दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद दोबारा मारपीट हो गई। इसमें एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही झगड़ा करने वाले भाग गए। वहां से दो युवकों को पकड़कर पुलिसकर्मी कोतवाली ले आए। बरात में शामिल युवकों ने मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसमें जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दोनों युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed