सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The old bridge on the Eastern Yamuna Canal will be demolished.

Baghpat News: पूर्वी यमुना नहर पर बने पुराने पुल को तोड़ा जाएगा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The old bridge on the Eastern Yamuna Canal will be demolished.
परिवहन की खबर से संबं​धित। छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर बनाया गया अस्थाई पुल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बड़ौत। नगर के छपरौली मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर पर बने पुराने पुल को जल्द तोड़ने का काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके तोड़ने से पहले बराबर में अस्थायी पुल बना दिया गया है, जिससे हल्के वाहन गुजर सकते हैं। मार्ग से बसों का संचालन भी बंद हो सकता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल की चौड़ाई कम होने के कारण जाम की समस्या रहती है। इससे वाहन चालकों को जाम में फंसने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या को कम करने के लिए पुराने पुल को तोड़कर इसकी जगह चौड़ाई के साथ नये पुल का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुल को तोड़ने का काम जल्द शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया पुल बनने में करीब चार से पांच माह का समय लगने की उम्मीद है। इससे पहले कोताना मार्ग पर बने पुल को तोड़कर नया पुल बना दिया गया है, जिससे वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। पुल का निर्माण शुरू होने पर छपरौली मार्ग से जुड़े मलकपुर, लोयन, सिनौली, नंगला, शेरपुर, लुहारा, चांदनहेड़ी, छपरौली समेत 15 गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed