{"_id":"69ab23a45b5ee7be8804e444","slug":"sp-leader-and-advocate-clashed-with-sticks-kicks-and-punches-seven-people-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147864-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सपा नेता और अधिवक्ता में चले डंडे व लात-घूंसे, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सपा नेता और अधिवक्ता में चले डंडे व लात-घूंसे, सात लोग घायल
विज्ञापन
बागपत के गांधी बाजार स्थित छत्ते वाली मस्जिद के पास दो पक्षों में होती मारपीट। स्रोत:विडियोग्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के बड़ा बाजार स्थित छत्ते वाली मस्जिद के बाहर शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर सपा नेता शफीक सलमानी और आईएएस सना अख्तर के अधिवक्ता भाई वासिल पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें काफी देर तक लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले, जिससे वहां भगदड़ मच गई। वहां आईएएस अधिकारी सना अख्तर के भाई वासिल, सपा नेता शफीक सलमानी समेत सात घायल हो गए, जिनका सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी आईएएस अधिकारी सना अख्तर के भाई वासिल ने बताया कि सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पिता तमीम अख्तर से पुलिस के नाम पर ठगी का प्रयास किया था। इसकी प्राथमिकी दो महीने पहले कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। तभी से सपा नेता उनके परिवार से रंजिश रखता है। बताया कि शुक्रवार शाम छत्ते वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। वहां से नीचे आते ही सपा नेता ने अपने बेटों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की छड़ से हमला कर दिया तो लात-घूंसे भी मारे। तभी बीच बचाव कराने आए हसन पर भी हमला कर दिया गया। उनके अलावा अधिवक्ता अलीम अनस और फिरोज के साथ भी मारपीट की गई। हमले में वासिल, हसन, अलीम अनस और फिरोज घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के सपा नेता शफीक सलमानी ने बताया कि शुक्रवार शाम छत्ते वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। तभी तमीम अख्तर और उसके पुत्र वासिल ने उन पर टिप्पणी की। कहने लगे कि गंदे आदमी भी नमाज पढ़ने लगे हैं। उनकी टिप्पणी को अनसुना करके मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। थोड़ी देर बाद मस्जिद से उतरकर नीचे आया तो पांच-छह युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसके बेटे कामिल और साहिल की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। हमले में सपा नेता शफीक सलमानी, कामिल और साहिल घायल हो गए। झगड़े के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।
Trending Videos