{"_id":"6a5e0771b3800fcdd303f894","slug":"a-person-prone-to-arrogance-and-anger-punishes-themselves-anubhuti-mata-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-155565-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"घमंड और क्रोध करने वाला मनुष्य स्वयं को देता है सजा : अनुभूति माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घमंड और क्रोध करने वाला मनुष्य स्वयं को देता है सजा : अनुभूति माता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 20केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बीते सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। अनुभूति माता ने धर्म सभा को संबोधित किया।
विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप शुद्धि से हुई। श्रद्धालुओं ने कष्ट निवारक क्रियाएं भी कीं। इस अवसर पर 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की गई। धर्म सभा में अनुभूति माता ने कहा कि मनुष्य को अहंकार छोड़कर विनम्रता अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि घमंड और क्रोध व्यक्ति को स्वयं ही दंडित करते हैं। अनुभूति माता ने भगवान की भक्ति को जीवन सार्थक बनाने का मार्ग बताया। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन, मयंक जैन और नितिन जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।