{"_id":"69f110a1bca3781fd704e188","slug":"a-woman-collecting-cow-dung-cakes-and-a-biker-were-bitten-by-a-snake-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150820-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उपले उठा रही महिला और बाइक सवार के पैर में सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उपले उठा रही महिला और बाइक सवार के पैर में सांप ने डसा
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में कराया गया दोनों का उपचार, महिला को मेरठ मेडिकल रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बसी गांव में घर में उपले उठा रही महिला सुरेश देवी और ट्योढ़ी गांव में बाइक सवार किसान विकास के पैर में सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला सुरेश देवी की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
ट्योढ़ी गांव निवासी किसान विकास ने बताया कि सोमवार को बाइक से खेत में काम करने जा रहे थे। रास्ते में एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सूचना पर खेत में आए परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाई। इनके अलावा बसी गांव निवासी सुरेश देवी मंगलवार सुबह घर में उपले उठा रही थीं, तभी उनके पैर की अंगुली में कोबरा सांप ने डसा लिया। डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि सुरेश देवी को एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाई गईं। हालत में सुधार नहीं होने पर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X