{"_id":"69e1473108efd6091904d195","slug":"a-young-woman-was-raped-after-being-given-an-intoxicating-substance-mixed-in-a-cold-drink-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-150162-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे की एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बुढ़ाना निवासी आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। युवती ने आरोप लगाया कि आदिल ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर बुढ़ाना निवासी आदिल से दोस्ती हुई थी। आदिल ने उसे दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसी बहाने आरोपी ने युवती को दिल्ली बुलाया। दिल्ली पहुंचने पर आदिल उसे एक होटल में ले गया। वहां उसने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब युवती ने इसका विरोध किया तो आदिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने अपने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया।
-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नौकरी का दिया झांसा
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आदिल से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। आदिल ने उसे दिल्ली में एक प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसी लालच में आकर युवती दिल्ली जाने को तैयार हो गई। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X