{"_id":"6a5a9285da9a77ecd7026e68","slug":"acid-splashed-onto-a-mechanics-eye-and-face-after-a-car-battery-exploded-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155418-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार की बैटरी फटने से मैकेनिक की आंख और चेहरे पर तेजाब गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार की बैटरी फटने से मैकेनिक की आंख और चेहरे पर तेजाब गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। पिचौकरा गांव में शुक्रवार को एक कार की बैटरी फटने से मैकेनिक सोनू कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। तेजाब गिरने से उसकी आंख और मुंह प्रभावित हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोनू कुमार सैड़भर गांव का निवासी है। वह पिचौकरा गांव स्थित कार केयर सेंटर में एक कार की बैटरी के टर्मिनल टाइट कर रहा था। इसी दौरान कार में लगी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। तेजाब सीधे सोनू कुमार की आंख और मुंह पर गिरा। साथी कर्मियों ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटना बैटरी फटने से हुई है। मैकेनिक का उपचार मेरठ मेडिकल में जारी है।