{"_id":"6a37e38770afe830fe04c0db","slug":"admissions-for-classes-9-and-11-will-be-available-until-august-5-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153834-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- वर्ष 2026-27 में परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी पांच अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
- हाईस्कूल कम्पार्टमेंट या सन्निरीक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी 20 अगस्त तक प्रवेश के लिए कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 में प्रवेश की समय-सीमा घोषित कर दी है। सामान्य विद्यार्थी पांच अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, हाईस्कूल कंपार्टमेंट या सन्निरीक्षा परीक्षा से उत्तीर्ण छात्रों को 20 अगस्त तक कक्षा 11 में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
जिले के करीब 140 राजकीय, वित्तविहीन और असहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों को 25 अगस्त तक प्रति छात्र 40 रुपये पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कराना होगा। साथ ही विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अपलोड किए गए विवरणों की जांच 26 अगस्त से 5 सितंबर तक की जाएगी। इस अवधि में किसी भी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड ने विद्यालय प्रधानाचार्यों और कक्षा अध्यापकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसमें छात्रों के सभी अभिलेखों का विद्यालय रिकॉर्ड से मिलान करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की गलती या विसंगति पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक जिम्मेदार होंगे।
अपलोड किए गए विवरणों की जांच 26 अगस्त से 5 सितंबर तक की जाएगी। इस दौरान नए छात्रों का विवरण अपलोड नहीं हो पाएगा। यदि किसी छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय या फोटो में त्रुटि मिलती है, तो उसका संशोधन छह सितंबर से 20 सितंबर तक कराया जा सकेगा। संशोधन अवधि में भी नए पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे।